वेबसाइट हैक करने का यह मामला संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी और कश्मीरी प्रवासियों के संघर्ष में एकजुटता दिखाने के मकसद से विश्वविद्यालय के साबरमती ढाबा पर आयोजित एक कार्यक्रम से उपजे विवाद की पष्ठभूमि में सामने आया है।
वेबसाइट के ब्लैक ड्रैगन द्वारा हैक किए जाने का दावा किया गया। वेबसाइट पर यह संदेश दिखा, जैसा कि आप कहते हैं कश्मीर की आजादी तक जंग रहेगी-जंग रहेगी, तो़़़ आपको लगता है कि महज जेएनयू परिसर में कश्मीर का मुददा उठाकर आप इसे हासिल कर लेंगे।
विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के अधिकारियों ने बताया, कामकाज का समय खत्म होने के बाद वेबसाइट हैक होने का पता चला। मामले के बारे में विश्वविद्यालय के आईटी विभाग को सूचित कर दिया गया है और इसे दूर करने के उपय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।
संदेश में जो नारे दिख रहे हैं उन्हें नौ फरवरी को विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से बोला गया था और इस संबंध में छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए जाने के कारण छात्रों के बीच जबर्दस्त आक्रोश है तथा गैर भाजपा पार्टियां इसकी आलोचना कर रही हैं।
विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की वेबसाइट पर 72 ऑनलाइन डाटाबेस, पुस्तकालय सूची, 20,000 इलेक्ट्रोनिक शोध और लघु शोध प्रबंध, आठ लाख डिजिटल प्रेस क्लिपिंग, 100 देशों से 57 भाषाओं में 2,300 ई-समाचार पत्र और दो लाख से अधिक ई-पुस्तकें तथा सभी ई-पत्रिकाएं उपलब्ध हैं।
देश
विरोधी
नारों
को
लेकर
चर्चा
का
केंद्र
बने
जेएनयू
की
लाइब्रेरी की
वेबसाइट हैक
कर
ली
गई
है।
जेएनयू
प्रशासन ने
सेंट्रल लाइब्रेरी की
वेबसाइट हैक
होने
की
पुष्टि
की
है।
हैकर्स
ने
खुद
को
ब्लैक
ड्रैगन
बताते
हुए
मैसेज
छोड़ा
है,
तो
जैसा
कि
तुमने
कहा-
कश्मीर
की
आजादी
तक
जंग
रहेगी,
जंग
रहेगी...
तुम्हे
क्या
लगता
है
कि
बस
जेएनयू
कैंपस
में
भौंकने
से
तुम
कश्मीर
वापस
पा
लोगे?
इस
बात
का
पता
लगने
के
बाद
हरकत
में
आए
यूनिवर्सिटी के
आईटी
डिपार्टमेंट के
लोग
इसे
ठीक
करने
की
कोशिश
कर
रहे
हैं।
No comments:
Post a Comment